🔊
टनकपुर-लोहाघाट मार्ग ठप, स्वाला के पास उफनता नाला ओर मलवा बना मुसीबत – सैकड़ों यात्री बस अड्डे पर फंसे, रोडवेज ने टनकपुर डिपो पर यात्री को उतारा
टनकपुर। टनकपुर-लोहाघाट मोटर मार्ग स्वाला के पास तेज बहाव वाले नाले के कारण बंद हो गया है, जिससे टनकपुर बस अड्डे और ककराली गेट के पास सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। मार्ग ठप होने से लोग घंटों से बसों और गाड़ियों के इंतजार में परेशान हैं।
लगातार बारिश के चलते स्वाला के पास नाले में जबरदस्त उफान आ गया है, ओर जो पानी के साथ साथ मलवा पत्थर भी आ रह है जिससे प्रशासन को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे यातायात पूरी तरह बाधित है। जिला अधिकारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित यात्रियों को हर संभव मदद और राहत देने का आश्वासन दिया है।
इस बीच, रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर ने खराब मौसम और मार्ग बंद होने का हवाला देकर यात्रियों को बसों से उतार दिया और टिकट का रिफंड कर दिया। टनकपुर बस अड्डे पर यात्रियों को उतरा दिया गया है लोहाघाट डिपो की बस नेअचानक इस हालात में यात्री असमंजस में हैं कि जाएं तो जाएं कहां। कई यात्री बस अड्डे में ही फंसे हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मार्ग खोलने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन तेज पानी के बहाव और मलबे के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। लगातार बारिश से हालात और चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं।