🔊
धौन के पास सड़क खुलवाने पहुँचे जिलाधिकारी, बहाल हुआ यातायात
चम्पावत। धौन के पास गधेरे से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुई सड़क को प्रशासन ने मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर साफ कर आवागमन बहाल कर दिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार स्वयं मौके पर पहुँचे और कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबा हटाने का कार्य तेज़ी से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन ने जानकारी दी कि अब सड़क पूरी तरह खुल चुकी है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। वहीं, स्वाला क्षेत्र में भी यातायात सुचारु है।