🔊
स्वतंत्रता दिवस पर ‘ड्राई-डे’, शराब बिक्री व परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) को जनपद चंपावत में ‘ड्राई-डे’ घोषित किया है। इस दिन सभी देशी-विदेशी मदिरा की थोक व फुटकर दुकानें, बार, सैन्य कैंटीन और अन्य अनुज्ञापन पूर्णतः बंद रहेंगे।
मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले अनुज्ञापियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।