🔊
पीएसआर उत्तर ध्वनि न्यूज़ का असर: सड़क किनारे अचेत गाय मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय, 4 निराश्रित गोवंश गौशाला भेजे
चंपावत, उत्तर ध्वनि न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है। सड़क किनारे अचेत अवस्था में गाय मिलने की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके तहत निराश्रित गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं में भेजने का अभियान तेज कर दिया गया।
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद लोहाघाट ने शहर में घूम रहे 4 निराश्रित गोवंश को पकड़कर सुरक्षित गौशाला भेजा। अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया कि डीएम ने आवारा पशुओं के समुचित प्रबंधन और संरक्षण के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
यह अभियान न केवल गोवंश की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी सहायक होगा। पीएसआर की खबर को जिला प्रशासन ने प्राथमिकता दी है और इसका असर पूरे चंपावत जिले में देखने को मिल रहा है।