🔊
चंपावत में नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ
चंपावत, 13 अगस्त। नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर जनपद चंपावत के सभी थाना, चौकी, पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं नशा न करने की शपथ ली और आमजनमानस को भी नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें, लोगों को इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें तथा स्कूल-कॉलेजों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर छात्र-छात्राओं को भी नशे से दूर रहने का संदेश दें।
पुलिस कार्यालय में निरीक्षक दीवान सिंह जलाल द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अधीनस्थों व आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया और शपथ दिलाई।
अपील – पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि, प्रयोगशाला या व्यक्ति की जानकारी होने पर तुरंत टोल-फ्री नंबर 100/112/1933 या निकटतम थाना/चौकी को सूचित करें।