🔊
पंचायत चुनाव के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठित
चंपावत, 13 अगस्त 2025। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया है। उपायुक्त प्रभात कुमार सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिकायत दर्ज कराने के लिए दूरभाष 0135-2662253, मोबाइल 7302254902 और ईमेल sec-uttrakhand@uk.gov.in जारी किया गया है।