🔊
बर्ड फ्लू अलर्ट: चंपावत में मुर्गियों, अंडों व फीड के आगमन पर एक सप्ताह रोक
चंपावत, 13 अगस्त 2025। मुरादाबाद (यूपी) के विलासपुर में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चंपावत में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश जारी कर तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) के सभी प्रवेश द्वारों से उत्तर प्रदेश से मुर्गियां, अंडे और फीड के आगमन पर एक सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जांच व प्रमाणन के बाद ही आवागमन की अनुमति देने और वन विभाग को जंगली पक्षियों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।