🔊
महाराष्ट्र बॉर्डर पर सत्ता बनाम सच ट्रक ड्राइवरों से वसूली का आरोप — सरकार की चुप्पी, अफसरों की मनमानी यह प्रशासन है या खुली दादागिरी
ग्राउंड रिपोर्ट | महाराष्ट्र बॉर्डर
महाराष्ट्र बॉर्डर पर आज सवाल खड़े नहीं हैं,
सिस्टम को घेर लिया गया है।
ट्रक ड्राइवरों के आरोप एक जैसे हैं
बॉर्डर पर ट्रक रोके जाते हैं
अचानक कई लोग घेर लेते हैं
पहचान साफ नहीं, आदेश नहीं
और फिर सीधा दबाव
पैसे दो, नहीं तो 2–2 हजार का चालान
यह न नियम दिखाता है, न कानून।
यह सिर्फ डर दिखाता है।
डर की भीड़: कौन हैं ये लोग
सबसे बड़ा सवाल यही है
बॉर्डर पर खड़े ये दर्जनों लोग आखिर हैं कौन?
सब वर्दी में क्यों नहीं?
नाम-पद बताने से परहेज क्यों?
अगर ये सरकारी कर्मचारी हैं,
तो पहचान छुपी क्यों?
अगर गैर-सरकारी हैं,
तो बॉर्डर पर किसके आदेश से तैनात हैं?
ड्राइवरों का आरोप है कि जानबूझकर भीड़ रखी जाती है,
ताकि डर बने और वसूली आसान हो।
या तो कैश दो, या चालान झेलो
ड्राइवर बताते हैं
कैश देने पर रास्ता खुल जाता है
मना करने पर चालान
चालान भी हर ट्रक पर अलग-अलग
क्या कानून हर ट्रक के लिए अलग है?
या चालान दबाव बनाने का औज़ार बन चुका है
यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, पावर एब्यूज़ का आरोप
यह मामला
सिर्फ पैसों का नहीं
बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का है
जब कानून
नाम लेकर नहीं,
डर दिखाकर लागू किया जाए
तो वह कानून नहीं, मनमानी कहलाती है।
अब सरकार से 10 सीधे सवाल
1. महाराष्ट्र बॉर्डर पर खड़े हर व्यक्ति की पूरी सूची सार्वजनिक क्यों नहीं
2. क्या सभी लोग अधिकृत सरकारी कर्मचारी हैं—हाँ या नहीं
3. अगर नहीं, तो गैर-सरकारी लोग बॉर्डर पर किसके आदेश से मौजूद हैं
4. ड्राइवरों से कैश मांगने का अधिकार किस नियम में लिखा है
5. 2–2 हजार के मनमाने चालान किस कानूनी धारा के तहत काटे जा रहे हैं
6. हर ट्रक पर अलग-अलग कार्रवाई क्यों, जबकि नियम एक होने चाहिए
7. क्या सरकार को इन वसूली के आरोपों की जानकारी है
8. अगर जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई
9. अगर जानकारी नहीं है, तो प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण कहाँ है
10. क्या सरकार यह मानेगी कि ड्राइवरों की मजबूरी को कमाई का जरिया बनाया जा रहा है
उत्तर ध्वनि न्यूज़ का एलान
यह मुद्दा अब
दबेगा नहीं
टलेगा नहीं
जब तक
बॉर्डर पर खड़े लोगों की सच्चाई सामने नहीं आती
वसूली के आरोपों पर जिम्मेदारी तय नहीं होती
और दोषी अधिकारी जवाबदेह नहीं बनते
उत्तर ध्वनि न्यूज़ सवाल पूछता रहेगा।
यह खबर नहीं, सत्ता और सिस्टम के खिलाफ चार्जशीट है।
अब जवाब देना होगा — चुप्पी अब विकल्प नहीं।