• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • All
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result

your ads here

ब्रेकिंग >>> चंपावत के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को मिलेगा नया मंच, डायट लोहाघाट में इन्सपायर अवार्ड–मानक कार्यशाला आयोजित , >>> बड़ी खबर | चंपावत पीएम आवास के पुनः सत्यापन से मचा हड़कंप, पुराने रिकॉर्ड पर उठे सवाल; गलत जानकारी मिली तो जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई , >>> भारत-नेपाल सीमा के रोशाल क्षेत्र के विद्यार्थियों को कब मिलेगी 'विद्या वाहिनी परिवहन सुविधा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन , >>> ₹1 करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, नेपाल सप्लाई से पहले चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई , >>> सीमांत क्षेत्र के स्कूली बच्चों को परिवहन सुविधा दिलाने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह सामंत व वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रकांत तिवारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ,

Sunday, 02-August-2026

होम देश/राष्ट्र भारत

अब उत्तराखंड में लोकसभा की आठ सीटें होंगी l (PSR उत्तर ध्वनि News)

Posted by admin
2025-08-22 20:12:14
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

अब उत्तराखंड में लोकसभा की आठ सीटें होंगी l


देशभर में परिसीमन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। 2026 में परिसीमन होने वाला है। जब साल 2001 में जनगणना हुई थी, तब परिसीमन 25 साल तक के लिए टाल दिया गया था। अगर उस हिसाब से देखें तो 2026 तक परिसीमन पूरा हो जाना चाहिए। इस बीच दक्षिण भारतीय राज्य के राजनीतिक दल परिसीमन का विरोध कर रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह परिसीमन का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि जिस आधार पर सरकार इसे करना चाहती है, वह इसका विरोध कर रहे हैं।
एमके स्टालिन ने जताई चिंता
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने यहां तक कह दिया कि अगर परिसीमन मोदी सरकार ने लागू किया तो तमिलनाडु में आठ लोकसभा सीटें कम हो जाएंगी। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि अगर वर्तमान व्यवस्था के आधार पर परिसीमन हुआ तो किस राज्य में सबसे अधिक सीटें होगी।
1971 की जनगणना के बाद 1976 में परिसीमन होना था लेकिन इंदिरा गांधी सरकार ने संविधान में संशोधन किया और इसे 25 साल तक टाल दिया। इसके बाद 2001 में अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने 2026 तक टाल दिया। अब 2026 आने वाला है और परिसीमन को लेकर मोदी सरकार का रुख स्पष्ट दिख रहा है।
परिसीमन पर ‘बिखरा’ दिखा विपक्ष, क्या आसान होगी मोदी सरकार की राह?
किस आधार पर होगा परिसीमन?
माना जा रहा है कि जनगणना में देश की जनसंख्या 150 करोड़ को पार कर जाएगी। ऐसे में 20 लाख की आबादी पर एक लोकसभा सीट परिसीमन आयोग द्वारा तय की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो देश में 543 की जगह 753 लोकसभा सीटें हो जाएगी, लेकिन इससे दक्षिण और उत्तर भारत में सीट के अनुपात में बड़ा फर्क आएगा। इसी का डर दक्षिण भारतीय राज्यों के दलों को है। वर्तमान में 543 में से 129 लोकसभा सीटें दक्षिण भारतीय राज्यों में है। इन राज्यों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। यानी लोकसभा में 24 फीसदी सीटें दक्षिण भारतीय राज्यों से आती हैं।
अब अगर 20 लाख की आबादी के हिसाब से परिसीमन होता है तो दक्षिण भारत की सीटें बढ़कर 144 हो जाएगी। लेकिन अगर हम 753 लोकसभा सीटों के हिसाब से देखेंगे तो यह 19 फीसदी होता है। यानी वर्तमान अनुपात से पांच फीसदी कम।
यूपी में सबसे अधिक सीटें
लेकिन यदि हम उत्तर भारत के कुछ राज्यों की सीटों पर नजर डाले और 20 लाख की आबादी के आधार पर परिसीमन हुआ तो यूपी में लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 128 हो जाएंगी। वहीं बिहार में लोकसभा सीटें 40 से बढ़कर 70 हो जाएंगी। जबकि मध्य प्रदेश में 29 से बढ़कर 47 हो जाएंगी जबकि राजस्थान की लोकसभा सीटें भी 44 हो जाएंगी। ऐसे में उत्तर भारतीय राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। इसी का डर दक्षिण भारत के राजनीतिक दलों को सता रहा है।
परिसीमन का उद्देश्य होता है कि इसके जरिए संसद और विधानसभा की सीटों की संख्या में बराबरी रहे। इसका उद्देश्य होता है कि हर सीट पर मतदाता लगभग बराबर रहें, यानी किसी के साथ कोई भेदभाव ना हो।
भारत में अब तक 4 बार हुआ परिसीमन
भारत में अब तक चार बार परिसीमन हुआ है। 1951 की जनगणना के बाद 1952 में पहली बार परिसीमन हुआ था। इसके बाद 1961 की जनगणना हुई और 1963 में दूसरी बार परिसीमन हुआ। इस परिसीमन में लोकसभा के लिए 522 जबकि विधानसभा के लिए 3771 सीटें तय की गई। इसके बाद 1973 में तीसरी बार परिसीमन हुआ और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 543 हो गई जबकि विधानसभा सीटों की संख्या 3997 हो गई। 2001 की जनगणना के बाद 2002 में चौथी बार परिसीमन हुआ लेकिन लोकसभा सीटों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई। केवल विधानसभा की सीटों की संख्या में वृद्धि हुई। 2002 में विधानसभा की सीटें बढ़कर 4123 हो गई और लोकसभा के लिए 25 साल तक परिसीमन टाल दिया गया।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    खामोश हुई सुरों की मलिका इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं अब हमेशा के लिए थमी आशा भोंसले की जादुई आवाज

    महाराष्ट्र बॉर्डर पर सत्ता बनाम सच ट्रक ड्राइवरों से वसूली का आरोप — सरकार की चुप्पी, अफसरों की मनमानी यह प्रशासन है या खुली दादागिरी

    दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भरोसे की सबसे मजबूत कड़ी: 2026 में टाटा इंडिया मोटर्स कोटपूतली का सेवा संकल्प टेल्को स्थित हाईवे सेंटर से गूंजा ऐलान ग्राहक सुविधा, पारदर्शिता और गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता

    अगर अरावली कटी तो सांस लेना भी मुश्किल होगा जीना भी मुश्किल होगा

    औज़ारों से लेकर भारी गाड़ियों तक गूंजा विश्वकर्मा जयघोष, श्री पावरटेक एलाइड प्राइवेट लिमिटेड PBT, LTD, मे दीपक जी संदीप जी के नेतृत्व में भव्य पूजा-अर्चना

    बड़ी खबर नेपाल यात्रा फिलहाल स्थगित करने की सलाह, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

    सरकार मुफ्त इलाज दे रही, लेकिन अस्पताल गेट पर चल रही पार्किंग वसूली की मनमानी नशे में धुत व्यक्ति वसूलता है पैसे

    नेपाल की फ्लाइट में अब आधार कार्ड नहीं चलेगा पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस ही दिखाना होगा

    बारिश से वैष्णो देवी यात्रा में रुकावट, हेलीकॉप्टर सेवा बाधित

    मुरादाबाद के. जी. के. महाविद्यालय में “हर घर तिरंगा” अभियान आयोजित मुरादाबाद


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या All
All
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर

पुष्कर सिंह राजपूत

संपादक — PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़

पुष्कर सिंह चंपावत, उत्तराखंड के एक अनुभवी और समर्पित समाचार संपादक हैं। वे स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों को तथ्यपरक व निष्पक्ष रूप से पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। उनके नेतृत्व में PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ तेज़, सटीक और भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

ईमेल: pushkarrajput1986@gmail.com

पुष्कर सिंह
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© PSR उत्तर ध्वनि News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • All
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© PSR उत्तर ध्वनि News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in