🔊
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भरोसे की सबसे मजबूत कड़ी: 2026 में टाटा इंडिया मोटर्स कोटपूतली का सेवा संकल्प टेल्को स्थित हाईवे सेंटर से गूंजा ऐलान ग्राहक सुविधा, पारदर्शिता और गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता
राजस्थान
कोटपूतली-बहरोड़ (दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग)
देश की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण लाइफलाइन दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टाटा इंडिया मोटर्स, कोटपूतली (टेल्को) में नववर्ष 2026 का स्वागत पूरे उत्साह, टीम भावना और सेवा संकल्प के साथ किया गया। संस्थान के मालिक श्री अमित अग्रवाल के नेतृत्व में कस्टमर, स्टाफ और देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा आने वाले वर्ष में तेज़, ईमानदार और भरोसेमंद सेवा देने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर संस्थान की पूरी सशक्त टीम मौजूद रही, जिसमें
जर्नल मैनेजर प्रताप सिंह, वारंटी मैनेजर सुरेन्द्र सिंह यादव, स्टोर मैनेजर विवेक आते, इलेक्ट्रीशियन फोरमैन हरीश कुमावत, फ्लोर इंचार्ज महेश जाट
सहित रतन सिंह, ओमी कुमावत, आरिफ, इस्लाम, शाहिद, जाहिद, रोबिन खान, मोहम्मद खान और कृष्ण सैनी शामिल रहे।
ग्राहकों के लिए हाईवे पर संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध
टाटा इंडिया मोटर्स कोटपूतली में ग्राहकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक इंतजाम किए गए हैं।
यहां एयर-कंडीशन्ड कस्टमर वेटिंग हॉल उपलब्ध है, जिसमें एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई है ताकि ग्राहकों को प्रतीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साथ ही, ग्राहकों के लिए चाय-पानी की सुविधा हेतु कैंटीन उपलब्ध है।
लंबी दूरी से आने वाले वाहन मालिकों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ व सुव्यवस्थित वॉशरूम एवं शौचालय (टॉयलेट सुविधा) की भी पूर्ण व्यवस्था की गई है।
सुरेन्द्र कुमार जी का स्पष्ट संदेश
इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार जी ने कहा
हमारा उद्देश्य केवल वाहन की सर्विस करना नहीं, बल्कि ग्राहक को एक सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद अनुभव देना है। दिल्ली जयपुर हाईवे पर स्थित यह केंद्र यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद पड़ाव बना रहेगा। 2026 में हम सेवा गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि के नए मानक स्थापित करेंगे।
ग्राहक विश्वास ही असली पहचान
कार्यक्रम के दौरान यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि
ग्राहक का विश्वास ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है।
नववर्ष 2026 में सर्विस क्वालिटी, स्पेयर पार्ट्स उपलब्धता और व्यवहार में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
अंत में संस्थान की ओर से समस्त देशवासियों, वाहन मालिकों और ग्राहकों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा और बेहतर सेवा की कामना की गई।
ग्राउंड रिपोर्ट : उत्तर ध्वनि न्यूज़