🔊
नेपाल की फ्लाइट में अब आधार कार्ड नहीं चलेगा पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस ही दिखाना होगा
नई दिल्ली। नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव लागू किया गया है। अब हवाई यात्रा के दौरान आधार कार्ड मान्य नहीं होगा।
एयरलाइंस और नेपाल इमिग्रेशन अधिकारियों के अनुसार आधार केवल भारत के भीतर पहचान प्रमाण है, अंतरराष्ट्रीय यात्रा में इसकी वैधता नहीं है।
अब केवल ये दस्तावेज़ मान्य होंगे –
भारतीय पासपोर्ट
मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी)
ड्राइविंग लाइसेंस
नेपाल दूतावास अथवा वाणिज्य दूतावास से जारी परमिट
गौरतलब है कि भारत-नेपाल की ज़मीनी सीमा पर अक्सर आधार और अन्य सरकारी आईडी मान लिए जाते हैं, लेकिन हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह नियम सख़्ती से लागू कर दिया गया है।
एयरलाइंस ने सलाह दी है कि यात्री अपनी यात्रा से पहले आवश्यक दस्तावेज़ पूरे रखें, ताकि एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की परेशानी न हो।