🔊
नशे के खिलाफ अभियान में उत्कृष्ट योगदान, एसओजी कमलेश भट्ट सम्मानित
उत्तराखंड जनपद
चंपावत। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने पर एसओजी कमलेश भट्ट को सम्मानित किया गया। वर्ष 2025-26 के दौरान नशा मुक्त अभियान के तहत सराहनीय कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
21 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव (IPS) ने जिलाधिकारी चंपावत की ओर से एसओजी कमलेश भट्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नशे के खिलाफ अभियान में एसओजी द्वारा लगातार कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में टीम की सक्रिय भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए कमलेश भट्ट की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। सम्मान मिलने से पुलिस टीम का उत्साह बढ़ा है।
नशे के खिलाफ मुहिम में बेहतर काम करने वालों का सम्मान, अभियान को मिलेगी और धार
नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के साथ जनसहयोग को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों ने आमजन से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने और नशे से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है।
PSR उत्तरध्वनि NEWS | पुष्कर सिंह राजपूत
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: