• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • All
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result

your ads here

ब्रेकिंग >>> ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा, रोप-वे परियोजना को लेकर 16 सितंबर को अहम बैठक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से उपचार व्यवस्था मजबूत, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; काठगोदाम-हनुमानगढ़ी रोप-वे को लेकर सर्किट हाउस में होगी बैठक, एचएमटी रानीबाग का स्थलीय निरीक्षण भी , >>> नशे पर प्रहार से जनसंवाद तक चम्पावत पुलिस सक्रिय लोहाघाट में 96 पाउच अवैध माल्टा शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, गांवों में ग्राम प्रहरियों को साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक , >>> चम्पावत में विकास की रफ्तार तेज, शिक्षा से स्वास्थ्य और कृषि से स्वच्छता तक बड़े फैसले RTE में निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 18 से 20 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं , >>> चम्पावत की पांच बड़ी खबरें: स्वास्थ्य, खेती, यातायात, पेयजल और खिलाड़ियों को लेकर अहम फैसले एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था से लेकर लोहाघाट की 84.45 करोड़ की पेयजल योजना तक, प्रशासन ने दी कई महत्वपूर्ण अपडेट टनकपुर अस्पताल में एम्बुलेंस संचालन के लिए चालक की व्यवस्था , >>> सुरक्षा से लेकर संवेदनशीलता तक, चम्पावत पुलिस की तीन अहम पहल MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, लोहाघाट में एक घंटे में गुमशुदा बालक बरामद और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी ,

Wednesday, 16-September-2026

होम उत्तराखंड चमोली

चमोली में जनसमस्याओं पर डीएम गौरव कुमार सख्त, 27 फरियादियों की सुनी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन की 36 दिन से अधिक पुरानी 60 शिकायतों की भी समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश (PSR उत्तर ध्वनि News)

Posted by admin
2026-09-07 21:04:16
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चमोली में जनसमस्याओं पर डीएम गौरव कुमार सख्त, 27 फरियादियों की सुनी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन की 36 दिन से अधिक पुरानी 60 शिकायतों की भी समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश


उत्तराखंड जनपद चमोली।
गोपेश्वर, 7 सितंबर। जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 27 लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता मिलन में ग्राम जस्यारा निवासी रणजीत लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे के दौरान दर्ज अपनी पत्नी के नाम को उनकी मृत्यु के बाद अपने नाम किए जाने और आवास का लाभ दिलाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करने तथा बीडीओ कर्णप्रयाग को गांव में जाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

रौली निवासी अनिल रावत ने स्वरोजगार के लिए विद्यालय भवन उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालय भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। सिरौं निवासी विजय सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग से एनओसी जारी न होने की शिकायत की। डीएम ने संबंधित अधिकारी को उसी दिन एनओसी जारी कर शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

चेपड़ो निवासी देवेंद्र सिंह रावत ने चैन लिंक फेंसिंग की मांग रखी, जिस पर मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डुमक निवासी राजेंद्र सिंह भंडारी ने वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामला उठाया। डीएम ने मामले के समाधान के लिए अपर जिलाधिकारी, वन विभाग, पीएमजीएसवाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक गुरुवार को आयोजित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सगर निवासी हरीश रावत, गौणा निवासी गजेंद्र सिंह रावत, तपोवन निवासी कस्तूरा देवी, रोपा निवासी बंशी लाल समेत अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

36 दिन से लंबित 60 शिकायतों की समीक्षा



जनता मिलन के बाद जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान 36 दिन से अधिक समय से लंबित 60 शिकायतों पर अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। जिन मामलों में कार्रवाई पूरी हो चुकी है, उनकी स्थिति सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर तत्काल अपडेट की जाए।

शिकायतकर्ता को भी मिले कार्रवाई की जानकारी



जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत पर की गई प्रत्येक कार्रवाई और उसकी प्रगति से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए, ताकि उसे अपनी शिकायत के संबंध में हुई कार्रवाई और निस्तारण की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा अधिकारी स्वयं करें और अनावश्यक विलंब से बचें।

बहुविभागीय मामलों में आपसी समन्वय जरूरी



डीएम ने कहा कि जिन शिकायतों के समाधान में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें। प्रशासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान हो और लोगों को अपनी शिकायतों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर — पुष्कर सिंह राजपूत
PSR उत्तरध्वनि NEWS


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा, रोप-वे परियोजना को लेकर 16 सितंबर को अहम बैठक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से उपचार व्यवस्था मजबूत, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; काठगोदाम-हनुमानगढ़ी रोप-वे को लेकर सर्किट हाउस में होगी बैठक, एचएमटी रानीबाग का स्थलीय निरीक्षण भी

    नशे पर प्रहार से जनसंवाद तक चम्पावत पुलिस सक्रिय लोहाघाट में 96 पाउच अवैध माल्टा शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, गांवों में ग्राम प्रहरियों को साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक

    चम्पावत में विकास की रफ्तार तेज, शिक्षा से स्वास्थ्य और कृषि से स्वच्छता तक बड़े फैसले RTE में निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 18 से 20 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

    चम्पावत की पांच बड़ी खबरें: स्वास्थ्य, खेती, यातायात, पेयजल और खिलाड़ियों को लेकर अहम फैसले एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था से लेकर लोहाघाट की 84.45 करोड़ की पेयजल योजना तक, प्रशासन ने दी कई महत्वपूर्ण अपडेट टनकपुर अस्पताल में एम्बुलेंस संचालन के लिए चालक की व्यवस्था

    सुरक्षा से लेकर संवेदनशीलता तक, चम्पावत पुलिस की तीन अहम पहल MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, लोहाघाट में एक घंटे में गुमशुदा बालक बरामद और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी

    जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, सांसद अजय भट्ट समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

    हिस्ट्रीशीटर तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई

    महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार पर बरसे, बोले जनता बेहाल

    चम्पावत पुलिस का अपराधियों पर प्रहार, 396 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, रीठा साहिब में पुलिसिंग व्यवस्था परखी; खेतीखान में जनसंवाद कर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बद्रीनाथ मास्टर प्लान और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा, डीएम गौरव कुमार ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    ज्योलीकोट में जलजनित रोगों पर प्रशासन सख्त, 32 हजार लीटर शुद्ध पानी पहुंचा; 261 लोगों की स्वास्थ्य जांच, घर-घर सैंपलिंग तेज दूषित पानी की शिकायतों पर टैंकरों से आपूर्ति, पेयजल स्रोतों की क्लोरीनेशन-सैंपलिंग; पीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी, डीएम ने लापरवाही पर कार्रवाई के दिए संकेत

    चम्पावत में विकास और जनसरोकारों पर प्रशासन का फोकस, सड़क से स्वास्थ्य तक तेज हुई कार्रवाई; खेल सुविधाओं को 9.51 करोड़ की सौगात एनएच के गड्ढों पर देर रात तक मरम्मत, दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य शिविर; पोषण, बेटियों की शिक्षा और सेवा संकल्प अभियान पर भी जोर

    चंपावत-बाराकोट की बेटी दिया जोशी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विश्वविद्यालय स्तर पर हुई सम्मानित उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ छात्र हितों में भी निभाई अहम भूमिका, माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

    दूध की धार में बह रही पशुपालकों की मेहनत, दुग्ध संघ कब जागेगा? 15 दिन का अल्टीमेटम: मांगें नहीं मानीं तो आंचल डेयरी के गेट पर आंदोलन, सड़क पर दूध बहाने की चेतावनी

    दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार, 1 गिरफ्तार; NBW वारंटी भी दबोचा

    कुमाऊं में प्रशासन अलर्ट: जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, ज्योलिकोट में जलजनित रोगों पर निगरानी; सीएम धामी आज हल्द्वानी में करेंगे युवा संवाद

    03 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, चमोली में 63,347 नोटिसों पर सुनवाई पूरी

    चम्पावत में विकास की रफ्तार तेज: बारिश से राहत के लिए सड़क-नालियों की सफाई युद्धस्तर पर, किसानों को मिला नया बाजार; एप्पल मिशन से बढ़ी उत्पादकता, 1002 गौवंश संरक्षित

    बारिश के बीच चम्पावत में हादसों से प्रशासन अलर्ट, घाट-पनार हादसे में एक की मौत बोल्डर गिरने से वाहन सवार युवक की मौत, चार घायल; मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी से हड़कंप, नशा मुक्ति केंद्र पर भी कार्रवाई सीडीओ ने गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण, दूषित जल स्रोत सील करने के निर्देश; SIR में 2.35 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या All
All पाटी ब्लाक
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर

पुष्कर सिंह राजपूत

संपादक — PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़

पुष्कर सिंह चंपावत, उत्तराखंड के एक अनुभवी और समर्पित समाचार संपादक हैं। वे स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों को तथ्यपरक व निष्पक्ष रूप से पाठकों तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। उनके नेतृत्व में PSR उत्तर ध्वनि न्यूज़ तेज़, सटीक और भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

ईमेल: pushkarrajput1986@gmail.com

पुष्कर सिंह
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© PSR उत्तर ध्वनि News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • All
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© PSR उत्तर ध्वनि News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in