🔊
शराब पिलाकर चुनाव जीतने वालों सावधान! 2027 में उत्तराखंड होगा नशा मुक्त सबका विकास पार्टी का सीधा वार न खुद पीता हूं, न राज्य को पीने दूंगा
चंपावत/देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में तीखा बयान सामने आया है। सबका विकास पार्टी के नेता ने सीधे शब्दों में चुनौती देते हुए कहा है कि अगर 2027 में जनता ने मौका दिया, तो राज्य को पूरी तरह शराब मुक्त बना दिया जाएगा।
सीधा हमला सिस्टम पर
नेता ने आरोप लगाया कि आज राजनीति में वोट के लिए युवाओं को शराब पिलाई जाती है और यही उनकी जिंदगी बर्बाद करने का सबसे बड़ा कारण बन रहा है।
खुली चेतावनी:
जो खुद नशा करते हैं, वो नशा मुक्ति की बात करना बंद करें जनता अब सब समझ चुकी है।
टिकट पर सख्ती:
पार्टी ने साफ कर दिया है
2027 चुनाव में वही उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे, जो शराब न पीने का शपथ पत्र देंगे
महिलाओं को सीधी पुकार:
माताओं-बहनों, अगर अपने बच्चों का भविष्य बचाना है, तो इस बार नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए आगे आइए।
राजनीति में मचा घमासान:
इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। समर्थक इसे क्रांति बता रहे हैं, तो विरोधी इसे सिर्फ चुनावी दांव कह रहे हैं।