🔊
लोहाघाट खेतीखान मोटर मार्ग पर 1 और 2 नवंबर को होगा हॉटमिक्स, टैक्सी स्टैंड पर खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश हादसे में श्रमिक की मौत के बाद टला था सड़क निर्माण कार्य, अब लोक निर्माण विभाग ने दोबारा तय की तारीख
उत्तराखंड जनपद चंपावत।
लोहाघाट। लोहाघाट–खेतीखान मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स का कार्य अब 1 और 2 नवंबर 2026 को प्रस्तावित किया गया है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड लोहाघाट के अधिशासी अभियंता ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी लोहाघाट को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।
श्रमिक की मौत से टला था काम
विभागीय पत्र के अनुसार, पूर्व में 28 और 29 अक्टूबर को हॉटमिक्स का कार्य प्रस्तावित था, लेकिन कार्यस्थल पर एक श्रमिक की वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण निर्धारित तिथियों पर काम नहीं हो पाया।
टैक्सी स्टैंड पर खड़े वाहनों को हटाने की अपील
अब विभाग ने 1 और 2 नवंबर को लोहाघाट–खेतीखान मोटर मार्ग के लोहाघाट टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में हॉटमिक्स कराने की तैयारी की है। इसके लिए संबंधित विभागों को कार्य अवधि के दौरान टैक्सी स्टैंड पर खड़े वाहनों को अन्यत्र हटवाने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है, ताकि सड़क निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।
प्रशासन और टैक्सी यूनियन से सहयोग की अपेक्षा
इस संबंध में जिलाधिकारी चम्पावत, थानाध्यक्ष लोहाघाट, सहायक अभियंताओं, टैक्सी यूनियन लोहाघाट और संबंधित ठेकेदार को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है।
अब देखना होगा कि निर्धारित तिथियों पर हॉटमिक्स का कार्य कितनी तेजी से पूरा होता है और स्थानीय लोगों को सड़क की बेहतर सुविधा कब तक मिल पाती है।
PSR उत्तरध्वनि न्यूज़ ग्राउंड रिपोर्ट | जनता की आवाज