🔊
बाराकोट में 28 अक्टूबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, 4 नवंबर को हवन-भंडारे के साथ होगा समापन
उत्तराखंड जनपद चंपावत।
बाराकोट। जनपद चम्पावत के बाराकोट क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का विशेष आयोजन होने जा रहा है। श्री मस्टा बाबा मंदिर, शिशु मंदिर के निकट, 28 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है।
कथा व्यास करेंगे भागवत कथा का वाचन
इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास आचार्य डॉ. गोपालकृष्ण त्रिपाठी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों और भागवत प्रेमियों से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण करने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
28 अक्टूबर को निकलेगी कलश यात्रा
कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर को बाराकोट के पोखरीसाल मैदान से श्री मस्टा बाबा मंदिर तक सुबह 9 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक कथा वाचन होगा।
29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कथा
29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा के पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
4 नवंबर को हवन और भंडारा
धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन 4 नवंबर को सुबह 8 बजे से हवन और दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों की श्रद्धालुओं से अपील
आयोजक समस्त क्षेत्रवासी एवं आप और हम की ओर से श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।
बाराकोट, जनपद चम्पावत, उत्तराखंड
PSR उत्तरध्वनि न्यूज़