🔊
उत्तराखंड में मौसम विभाग का रेड अलर्ट
उत्तराखंड देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में (दिनांक 02 सितम्बर सुबह 10:19 बजे से लेकर 03 सितम्बर सुबह 10:19 बजे तक) प्रदेश के चंपावत, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले प्रभावित हो सकते हैं।
इन जिलों के कई क्षेत्रों
हल्द्वानी
रुद्रपुर
बाजपुर
काशीपुर
लोहाघाट
रामनगर
खटीमा
डोईवाला
चकराता
मसूरी
रायवाला
तथा इनके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ बौछारें, बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने, नदी नालों के किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।